Friday, March 6, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़राजा रणविजय सिंह जूदेव मिले गडकरी से,कुनकुरी पत्थलगांव हाईवे की दुर्दशा से...

राजा रणविजय सिंह जूदेव मिले गडकरी से,कुनकुरी पत्थलगांव हाईवे की दुर्दशा से अवगत कराया,मंत्री ने जूदेव को किया आश्वस्त

नई दिल्ली/पत्थलगांव

आज नई दिल्ली में पूर्व राज्यसभा सदस्य जशपुर राजा श्रीमंत रणविजय प्रताप सिंह जूदेव ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से संसद सत्र के दौरान भेंट कर कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के कुनकुरी से पत्थलगांव के बीच राजमार्ग की दुर्दशा से अवगत कराया

श्री जूदेव ने कहा कि मेरे निवेदन पर आपके द्वारा इस मार्ग हेतु आबंटन दिया गया था परंतु आज पर्यंत इस क्षेत्र के नागरिक इस मार्ग के न बनने से परेशान है वही लम्बी दूरी चलने वाली गाड़ियों को भी आये दिन दुर्घटना एवम वाहन में टूटफूट का नुकसान उठाना पड़ रहा है

श्री जूदेव ने श्री गडकरी को बताया यह मार्ग मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र से जुड़ा है इस पर तत्काल कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश अपेक्षित है,मंत्री जी ने त्वरित कार्यवाही हेतु श्री जूदेव को आश्वस्त किया

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes