Friday, March 20, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़धर्मांतरण कानून को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज, बैज ने कहा- BJP वोटों...

धर्मांतरण कानून को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज, बैज ने कहा- BJP वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश कांग्रेस के चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. बैज ने कहा कि बीजेपी केवल दिखावे के लिए कानून लाई है. वह वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है, यह केवल दिखावा है. इस बिल से कोई गारंटी है कि अब धर्मान्तरण नहीं होगा

अफीम के खती : भाजपा पर सरंक्षण का आरोप

दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमनार में अफीम की अवैध खेती के खुलासे पर दीपक बैज ने भाजपा सरकार को सरंक्षण देने का बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पहले दुर्ग में बड़ी तादाद में अफीम की खेती हो रही थी, अब रायगढ़ में भी इस की खेती का खुलासा हुआ है. यह सब बीजेपी के संरक्षण में चल रहा है. रायगढ़ से चौथा मामला सामने आया हैएलपीजी शॉर्टेज : बैज बोले- पूरे प्रदेश में मचा है त्राहिमाम

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए आम जनता परेशान है. सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पर्याप्त गैस है तो जनता लाइन में क्यों खड़ी है. केंद्र सरकार ने 60 रूपये बढ़ा दिया है. गैस सिलेंडर की काला बाजरी हो रही है. पूरे प्रदेश में त्राहिमाम मचा है.5 राज्यों में चुनाव : बैज का दावा- मजबूत स्थिति में कांग्रेस पंश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में घोषित चुनाव को लेकर दीपक बैज ने केंद्र पर हमला बोला है. पीसीसी चीफ ने कहा कि पक्षिम बंगाल में केंद्र सरकार फाॅर्स भेज के डराने का काम कर रही है. वहां के उच्या अधिकारियो को हटाया जा रहा है. बीजेपी अपनी सरकार के दम पर डराने का प्रयास कर रही है. ऐसा बाकि राज्यों में क्यों नहीं हो रहा ? उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस तैयार है, 5 राज्यो में कांग्रेस मजबूत है.

.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes