Monday, December 1, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में शतरंज प्रतियोगिता का प्रशिक्षण...

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में शतरंज प्रतियोगिता का प्रशिक्षण आज से विद्यालयों में प्रारंभ, 10 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय फाइनल।

जशपुर।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देश पर जिले में विद्यार्थियों के बीच प्रतिभा संवर्धन और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने , खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने और जिले में खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आज से शतरंज प्रतियोगिता का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा प्रारंभ की गई Checkmate@jashpur कार्यक्रम के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित होनी है।

जशपुर एसडीएम विश्वासराव मस्के के मार्गदर्शन में चल रही इस प्रतियोगिता में सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाई तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। रुचि रखने वाले मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाना है।

पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन जिला स्तरीय आयोजन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनके मार्गदर्शन जिला स्तर पर प्रतियोगिता 10 दिसंबर को पत्थलगांव में आयोजित होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर ने प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। 1 से 3 दिसंबर तक विद्यालयों में विद्यार्थियों को खेल कालखंड में लगातार तीन दिनों तक 1 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी विद्यालयों में शतरंज खेलने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आगामी तीन दिनों तक खेल कालखंड में प्रतिदिन एक घंटे का प्रशिक्षण उनके विद्यालय में ही व्यायाम शिक्षकों , खेल प्रशिक्षकों या विद्यालय के शतरंज के जानकार‌ किसी एक शिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना है।

प्रतियोगिता का प्रथम चरण विद्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जो‌ 4 से 5 दिसंबर तक चलेगा। विद्यालय स्तर पर नॉकआउट पद्धति से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की एसेंबली में प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके पश्चात विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 6 और 7 दिसंबर को संबंधित विकासखंड मुख्यालय में आयोजित होगी। यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में नॉकआउट पद्धति से कराया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक विद्यालय से विद्यालय स्तरीय विजेता और उपविजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। विकासखंड स्तर पर क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल के विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

अंतिम चरण के रूप में जिले स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 10 दिसंबर को पत्थलगांव में आयोजित होगी। इसमें प्रत्येक विकासखंड से कुल आठ खिलाड़ी शामिल होंगे, जो विकासखंड स्तर पर क्वार्टर फाइनल , सेमी फाइनल और फाइनल के होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी नॉकआउट पद्धति से खेली जाएगी तथा यहाँ अंतिम आठ स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विशेष रूप से इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों एक साथ भाग ले सकेंगे तथा इसमें उम्र अथवा कक्षा का कोई बंधन नहीं रखा गया है।

कलेक्टर रोहित व्यास ने उम्मीद जताई है कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, धैर्य और निर्णय क्षमता का विकास होगा तथा जिले में शतरंज के प्रति नई रुचि जागृत होगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes