404 Not Found


nginx
गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,संविधान की उद्देशिका की पूर्ति हमारा लक्ष्यरू कलेक्टर श्री व्यास - ppnews
Friday, December 26, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में फहराया...

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,संविधान की उद्देशिका की पूर्ति हमारा लक्ष्यरू कलेक्टर श्री व्यास

जशपुरनगर 26 जनवरी 2025/गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

 

    इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि संविधान की जो उद्देशिका है वह हम सबका लक्ष्य है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम जो भी काम करे उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें, यही हमारा राष्ट्रसेवा है। अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या से हमे स्वतंत्रता मिली और भारत का संविधान बना। संविधान की जो मंशा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिम्मेदारी से किया गया हर कार्य संविधान की मंशा को पूरा करने के समान है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में  कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में जो कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। उसे ध्यान में रखकर जनता को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

       इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes