Monday, March 2, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़होली पर बस्तर पुलिस अलर्ट मोड में: शहर में 400 जवान तैनात,...

होली पर बस्तर पुलिस अलर्ट मोड में: शहर में 400 जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी, फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया

जगदलपुर। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए बस्तर पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस वर्ष 2 तारीख की रात को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 3 और 4 तारीख को होली खेली जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब 400 जवानों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ब्लैक पैंथर दस्ते द्वारा मोटरसाइकिल से गश्त की जाएगी। वहीं पेट्रोलिंग वाहन लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्चिंग करेंगे। पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने पर वाहन जब्त किया जाएगा और तीन दिन तक छोड़ा नहीं जाएगा। इसके साथ ही शहर में रंगों की दुकानों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

मास्क की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। होलिका दहन को लेकर माड़पाल क्षेत्र में भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

कोतवाली थाना से सभी थानों के थाना प्रभारी, सुरक्षा कर्मी, सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी और एएसपी की मौजूदगी में लगभग 400 जवानों ने जगदलपुर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को यह संदेश दिया गया कि होली को आपसी सौहार्द्र और शांति के साथ मनाएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकत सामने आने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes