Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़नवसृजन मंच द्वारा “बिटिया जन्मोत्सव” का भव्य आयोजन, 151 बेटियों को सम्मानित...

नवसृजन मंच द्वारा “बिटिया जन्मोत्सव” का भव्य आयोजन, 151 बेटियों को सम्मानित किया गया

रायपुर। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नवसृजन मंच ने नवरात्रि के अवसर पर बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया. आयोजन में 10 दिन से लेकर 6 माह तक की बिटिया गोद में लिए माता-पिता सम्मान समारोह में पहुंचे. कार्यक्रम में 151 बेटियों के माता-पिता का सम्मान किया गया.

संस्था की ओर से पिछले 12 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है. इस बार वृंदावन हाल सभागार में सम्पन्न हुए आयोजन में मुख्य अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चंचल तिवारी और समाजसेवी नीतू सिंह उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम की सराहना करते हुए वर्णिका शर्मा ने कहा कि बेटियों को सम्मानित करना, पवित्र नवरात्र में कन्या पूजन करना, अपने आप में अद्भुत है. सभागार में 6 माह से भी छोटी बच्चियों की किलकारी को मधुर संगीत बताते हुए कहा कि एक साथ इतनी नन्ही माताओं की किलकारी सुनना भी एक अलग अनुभूति का एहसास कराता है. ऐसे आयोजन बहुत ही कम देखने मिलते है, जहां एक तरफ बेटियों के जन्म को लेकर आज भी लोग चिंतित हो उठते हैं. वैसे में यह आयोजन एक प्रेरणा देता है. ऐसे आयोजन को प्रत्येक शहर में किया जाना चाहिए.

संस्था के अध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, साथ ही संस्था की वर्षभर की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.कन्या पूजन कर 151 बेटियों की आरती की गई, मां दुर्गा का स्वरूप धारण की हुई नन्ही बच्ची जसलीन कौर विशेष आकर्षण का केंद्र रही.

आहार विशेषज्ञ डॉ सारिका श्रीवास्तव ने आहार और पोषण सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद अक्सर माँ अपने आहार को लेकर उतनी गम्भीर नहीं रहती. उन्होंने आहार पोषण को लेकर लापरवाही न बरतते हुए, खान-पान पर विशेष गौर करने की बात कही.आयोजन स्थल पर सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे- सुकन्या योजना, नोनी योजना, मातृत्व समृद्धि योजना के स्टॉल महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से लगाए गए. इसके साथ पोस्ट आफिस शाखा द्वारा छोटी बच्चियों का आधार कार्ड भी शिविर लगाया गया था. इसके साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाने का प्रयास किया गया.

कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल जैन और डा प्रीति सत्पथी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर डॉ. देवाशीष मुखर्जी, किशोर महानंद, कांतिलाल जैन मनीषा सिंह, पदमा शर्मा, डॉ प्रीति सत्पथी, डा रश्मि चावरे विनय शर्मा, नरेश नामदेव, मनोज जैन, अंजलि देशपांडे, खुशबू शर्मा, निधि झा, शकुंतला श्रीवास, सुनीता पाठक, नूपुर पांचाल, शशि यादव प्रीति दास मिश्रा, सुकृत आलोक शर्मा सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes