Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़4 अप्रैल को टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान...

4 अप्रैल को टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा राष्ट्रीय आंदोलन – जशपुर से भी हजारों शिक्षक होंगे शामिल

जशपुर
छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षक संगठनों द्वारा रायपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत 4 अप्रैल 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय विशाल आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जशपुर जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे।
बैठक में बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार टीईटी अनिवार्यता लागू होने से उन शिक्षकों पर संकट उत्पन्न हो गया है, जो टीईटी नियम लागू होने से पूर्व निर्धारित पात्रता के आधार पर नियुक्त हुए थे। ऐसे शिक्षकों को पुनः टीईटी परीक्षा देना अनिवार्य किए जाने से उनमें भारी आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि सरकार इस विषय में न्यायोचित एवं व्यावहारिक निर्णय लेते हुए पुराने शिक्षकों को राहत प्रदान करे।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन की तैयारियों को राज्य स्तर पर तेज किया जाएगा।
4 अप्रैल 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिवसीय राष्ट्रीय आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जशपुर सहित पूरे राज्य से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
राज्य से लगभग 5000 शिक्षकों को आंदोलन में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय आंदोलन के पश्चात राज्य स्तर पर भी आगे की रणनीति बनाकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
22 मार्च को सभी जिलों में समन्वय बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
25 मार्च को प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
जशपुर जिले के शिक्षक संगठनों ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में सहभागी बनें और इसे सफल बनाएं।
जिला स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का यह मुद्दा हजारों शिक्षकों के भविष्य एवं नौकरी से जुड़ा हुआ है, अतः सरकार को चाहिए कि इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ ठोस निर्णय ले।
अंत में सभी संगठनों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जिला संरक्षक मो. काय्यम अली सम्पत्ति साय पैंकरा
भूपेन्द्र खंडिया,ममता बंजारा
जिला सलाहकार कमला भगत अजीत सिंह सिवार,
सुमन भगत,महासचिव,पंकज बेहरा,मो. मेराज अंसारी,रवि गुप्ता
,सरस्वती जगत जिला उपाध्यक्ष मनोज अम्बस्ट
,सीमा गुप्ता,सागर प्रसाद यादव जिला सचिव
उत्तम कुमार पैंकरा सह सचिव आनंद कुमार गुप्ता
जिला कोषाध्यक्ष
ब्रजकिशोर निषाद
सह कोषाध्यक्ष गायत्री देवता
जिला संगठन मंत्री अरविंद निराला रवि किरण इन्दसेना,
राकेश कुमार सिंह जिला महामंत्री रामभरोसे चौहान,
सिन्धु पैंकरा ,बसन्त राम नागवंशी ,धनेरू साहू
संयुक्त सचिव आनंद राम
बुधदेव साय, मीना पैंकरा,
रेनु प्रधान जिला प्रवक्ता
सिद्धार्थ शर्मा,अमृता गुप्ता
जिला विधिक सलाहकार
एलन साहू एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर यादव,पुरेंद्र यादव,संतोष जाटवर,महेंद्र सिंह,भरत यादव,दीपक मार्टिन, संजय बेक,नरेश यादव हैं ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes