Tuesday, September 16, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 चयन सूची जारी

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 चयन सूची जारी

बाएं-संजीव यादव,दाएंश्रीमती मीना सिन्हा नीचे श्रीमतीं गायत्री देवता

जशपुर
भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र एवं देश का सबसे बड़ा स्वप्रेरित शिक्षक समूह के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष नवाचारी शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह प्रदान किया जाता है वर्ष 2024 25 हेतु भी प्रदेश एवं देश के चयनित शिक्षकों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है

इस बात की जानकारी प्रदान करते हुए जशपुर जिला नवाचारी ग्रुप प्रभारी श्रीमती मंजुला झा शिक्षक ने बताया कि यह सम्मान भारत के सभी प्रदेशों के शिक्षकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों विकास खण्डों में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है इस वर्ष जशपुर जिले के वनांचल विकासखंड मनोरा से संजीव यादव शिक्षक जिन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा के सहयोग से गणित विषय के उत्कृष्ट नवाचार क्विज प्रश्न मंच के माध्यम से विकासखंड मनोरा के बच्चों में गणित के भय को दूर करने हेतु कार्य किया है इसके अलावा विकासखंड जशपुर की श्रीमती मीना सिन्हा के द्वारा एफएलएन के साथ अन्य शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने, विकासखंड कुनकुरी से श्रीमती गायत्री देवता को छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतू कृत कार्यों के उत्कृष्ट सम्पादन कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes