Saturday, April 19, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़https://youtu.be/KOkQ0zah3dE?si=Iz6VUKJDUFyItxO2 ,माओवादियों के साथ बीजापुर में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में...

https://youtu.be/KOkQ0zah3dE?si=Iz6VUKJDUFyItxO2 ,माओवादियों के साथ बीजापुर में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 30 माओवादी ढेर, 1 जवान भी शहीद होने की खबर,जवानों ने मौके से AK-47, इंसास रायफल सहित कई ऑटोमेटिक और सेमीऑटोमेटिक हथियार सहित 30 शव बरामद किये,SP जितेंद्र यादव ने दी जानकारी

बीजापुर

बीजापुर/बस्तर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुठभेड़ में फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें बीजापुर में चल रही मुठभेड़ में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने 30 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। जवानों ने मौके से AK-47, इंसास रायफल सहित कई ऑटोमेटिक और सेमीऑटोमेटिक हथियार के साथ ही माओवादियों का शव बरामद किया है। इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान भी शहीद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़े कैडरों सहित बड़ी संख्या में माओवादी इकट्ठा हुए हैं। जहां जवानों के खिलाफ कोई बड़ी वारदात अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। बड़े कैडरों की उपस्थिति की सूचना पर आला अफसरों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया।

बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लिए सुरक्षा बल की संयुक्त टुकड़ियों को रवाना किया गया। सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों को चारों तरफ से घेर लिया। जवानों और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग चल रही है।

आईजी पी सुंदरराज ने बताया, “बस्तर संभाग के अंतर्गत माओवादियों के खिलाफ अलग-अलग अभियान संचालित किया गया। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में माओवादी कैडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 18 माओवादियों का शव बरामद किया गया है। बड़ी मात्रा में AK-47, इंसास जैसे ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। अभी फायरिंग और सर्चिंग अभियान जारी है।”

उन्होंने आगे बताया, “कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर माओवादियों की उत्तर बस्तर डिविजन कमेटी, माढ़ डिविजन कमेटी और डीएलजी कंपनी 5 की उपस्थिति की सूचना मिली थी। कांकेर डीआरजी और बीएसएफ के जवानों को रवाना किया गया था। सुबह 8 बजे से मुठभेड़ हुई। सर्चिंग में 4 माओवादियों का शव और बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक दोनों स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 22 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।”


ब्रेकिंग
बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है जहाँ करीबन 20 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में नक्सली बीजापुर गंगालूर इलाके में इक्कठे हो रहे है,सूचना को पुख्ता पाए जाने पर आला सुरक्षा अधिकारियों ने ऑपरेशन के आदेश दिए
ऑपरेशन में बीजापुर क्षेत्र में 20 माओवादियों के,तथा कांकेर रेंज में 4 माओवादियों के ढेर होने की खबर है वही 1 जवान के भी शहीद होने की सूचना है,समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी है

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes