Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeBlogविधायक रायमुनी भगत और गोमती साय का आज होगा स्वागत, धर्म स्वतंत्रता...

विधायक रायमुनी भगत और गोमती साय का आज होगा स्वागत, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के पारित होने के बाद, जशपुर नगर प्रथम आगमन पर विधायक द्वय का होगा अभूतपूर्व स्वागत

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धर्मांतरण पर नियंत्रण के उद्देश्य से लागू किए गए धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के पारित होने के बाद, जशपुर नगर में पहली बार विधायक रायमुनी भगत एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष तथा पत्थलगांव विधायक गोमती साय का भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी फैजान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आगमन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि विधेयक पारित होने के बाद यह दोनों जनप्रतिनिधियों का प्रथम नगर आगमन है। धर्मांतरण के खिलाफ इस विधेयक को पारित कराने में दोनों विधायकों का महत्वपूर्ण योगदान और लंबा संघर्ष रहा है। उन्होंने लगातार जनजागरूकता अभियान, आंदोलन और जनसमर्थन के माध्यम से इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

आज शाम 6 बजे विधायकों के जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात बाइक रैली के माध्यम से पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ नगर प्रवेश कराया जाएगा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्याण आश्रम में समापन करेगी।

कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिससे यह आयोजन एक जनभागीदारी से परिपूर्ण कार्यक्रम बनने जा रहा है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes