Thursday, September 19, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला शामिल हुई विधायक...

कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला शामिल हुई विधायक गोमती साय,सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। गोमती साय

कांसाबेल

कांसाबेल। पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुई।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष गणेश जैन, महामंत्री अलोक सारथी, सुदामा पंडा, कमलेश बंसल, समरजीत चंद, मनोज गुप्ता, अमित जिंदल, कमलेश लकड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांती पैंकरा सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को समय देकर इस अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करना है। इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। गोमती साय ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाए। 

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular