


आज जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 के बजट भाषण का विधायक श्रीमती गोमती साय,विधायक श्रीमती रायमुनि भगत एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा बजट का श्रवण किया गया,
विधायक श्रीमती गोमती साय ने बजट को विकसित भारत की मनसा को को साकार करने वाला बताया,वहीं श्रीमती रायमुनि भगत ने दूरदर्शी बजट बताते हुए प्रधानमंत्री एवं विथ मंत्री को बधाई दी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तैयार यह बजट ‘विकसित भारत’ के दृढ़ संकल्प को साकार करने वाला है तथा देशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में एक स्पष्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर जशपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र यादव जी सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

