Friday, March 14, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी

कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी

जशपुर.  जशपुर राजपरिवार के  कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रेषित किए हैं।  उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और परस्पर प्रेम की कामना करते हुए कहा कि ” होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति का एक गौरवशाली पर्व है, जो समाज में सौहार्द्र, आनंद और एकता का संदेश देता है।”

उन्होंने कहा कि यह महापर्व हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, परस्पर स्नेह और संस्कारों के रंग सबसे अधिक मूल्यवान होते हैं। भारतीय परंपरा में होली केवल रंगों से सराबोर होने का उत्सव नहीं, बल्कि हृदय से हृदय के मिलन और कटुता को भस्म कर नव ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।  श्री जूदेव ने कहा कि यह पर्व हमें यह भी सिखाता है कि अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य का उदय और अन्याय पर न्याय की स्थापना सनातन संस्कृति का शाश्वत नियम है।  उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पावन उत्सव को शुद्ध हृदय, प्रेम और आनंद के साथ मनाएँ, सभी के जीवन में उल्लास और समरसता के रंग भरें तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करें।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes