
जशपुरनगर:-
जिले के केराडीह अंजुमन में रविवार को जामा मस्जिद परिसर में जनाब अब्दुल कादिर खान साहब की जानिब से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इफ्तार से पहले हाफिज अबु तालिब साहब ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। अजान होते ही सभी रोजेदारों ने खजूर और शरबत से रोजा इफ्तार किया।
शरबत का हुआ तारीफ:-
आज के इफ़्तार पार्टी में कय्यूम आलम साहब की जानिब से शरबत-ए-जुनून और अजमत अंसारी (साहिल) की जानिब से शरबत-ए-मोहब्बत पेश किया गया जिसकी तारीफ सभी रोजेदारों ने किया। इसके बाद सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई।
सदर अंजुमन शकील खान ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में अंजुमन के गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों और युवाओं सभी ने भी भाग लिया। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है।
आयोजन के अंत में जनाब अब्दुल कादिर खान साहब ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और रमजान के इस पवित्र महीने में जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।

