Wednesday, February 4, 2026
No menu items!
HomeBlogअघोर पीठ गम्हरिया आश्रम जशपुर में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन

अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम जशपुर में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन

बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आगामी 08 फरवरी 2026, रविवार को जशपुर जिले के गम्हरिया स्थित “अघोर पीठ”, वामदेव नगर में एक निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार प्रातः 04 बजे से सूर्योदय से पूर्व तक संचालित किया जाएगा।

शिविर में मिर्गी रोग से पीड़ित रोगियों को फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से स्वनिर्मित औषधियों के माध्यम से उपचार प्रदान किया जाएगा। यह चिकित्सा पूर्णतः निःशुल्क होगी।

उपचार की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए रोगियों को 07 फरवरी 2026, शनिवार को ही स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस दौरान रोगियों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। रोगियों को अपने साथ एक सहयोगी व्यक्ति लाना आवश्यक है। साथ ही, शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए गर्म वस्त्र एवं कंबल साथ लाने की सलाह दी गई है यह शिविर मिर्गी रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा, जिससे उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सकेगा।
ट्रस्ट द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह औषधि गर्भवती महिलाओं के लिए निषिद्ध है।

उक्त मिर्गी शिविर से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु इच्छुक व्यक्ति 7000989007, 7007256988, 9718286111 एवं 9425251701 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes