Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़सेजेस पतराटोली में फेमेक्स कार्यशाला सम्पन्न । एनडीआरएफ की टीम ने दिया...

सेजेस पतराटोली में फेमेक्स कार्यशाला सम्पन्न । एनडीआरएफ की टीम ने दिया प्रशिक्षण।

प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाएं जाने वाले सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।
जशपुर
दुनिया भर में, यहाँ तक कि भारत में भी, कई तरह की आपदाएँ आ रही हैं। कई लोग इसलिए नहीं मरते क्योंकि आपदा बहुत भयानक थी, बल्कि जागरूकता की कमी के कारण मरते हैं।
लोगों की जान न जाए, इसलिये आज एक ऐसा कार्यक्रम संचालित किया गया, जिस से छोटे-छोटे बच्चों के बीच जागरूकता फेलाई जा सके।
स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल पतराटोली में NDRF की टीम द्वारा आज का जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में NDRF इंस्पेक्टर बरुण कुमार, सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह तथा NDRF की टीम मौजुद थी। उनके द्वारा बच्चों, शिक्षकों और वहां उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के घटित होने वाली आपदा जैसे – भूकंप, बिजली गिरना, गरजना, और साथ ही जैविक स्थितियां जैसे दिल का दौरा, शरीर के किसी भाग में चोट लग जाना, गले में कुछ फंस जाना । ऐसी स्थिति में दूसरे की जान कैसे बचाये , उसके विषय में बताया गया। कार्यक्रम में तकनीकों के उपयोग के विषय में भी बताया गया। अंत में साइबर सुरक्षा और डिजिटल डिटॉक्स जैसे मुद्दे पर भी प्रकाश डाला गया।
कक्षा दसवीं की छात्रा अनन्या गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से उन्हें आपदाओं के विषय में बहुत सी जानकारियां मिली। प्राकृतिक आपदाओं या अन्य प्रकार की आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी मिलना एक नए आत्मविश्वास को प्राप्त करने जैसा रहा।
बीईओ हेमंत कुमार नायक , एबीईओ नरेश चौहान और सेजेस प्राचार्य डेनियल लकड़ा के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र का संचालन व्याख्याता व्ही एक्का तथा समापन सत्र का संचालन श्री एम के विद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes