Sunday, February 15, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़सर्व शैक्षिक संगठनों का आज 14-02-26 को आपातकालीन बैठक,सर्व शैक्षिक संगठन के...

सर्व शैक्षिक संगठनों का आज 14-02-26 को आपातकालीन बैठक,सर्व शैक्षिक संगठन के तत्वाधान में109 प्रधान पाठकों के रूके वेतन को लेकर दिया गया अल्टीमेटम,17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन

पत्थलगांव

विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के द्वारा 109 प्रधान पाठकों का जनवरी 2026का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई थी इस संबंध में सर्व शैक्षिक संगठन विकास खंड पत्थलगांव के प्रतिनिधि मंडल और प्रधान पाठकों के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य जी के साथ मुलाकात कर आपसी संवाद के माध्यम से छात्रवृत्ति के कार्य में आ रहे समस्याओं से अवगत कराया तथा वेतन आहरण करने का आग्रह किया गया

विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा आश्वासन देते हुए वेतन जारी करने की बात कहा गया था, परंतु आज आज पर्यन्त तक वेतन जारी नहीं होने से सर्व शैक्षिक संगठन छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ,छग शिक्षक संघ,छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ,छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ विकासखंड पत्थलगांव के तत्वाधान में लिखित अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि यदि 17 फरवरी 2026 तक 109 प्रधान पाठकों का वेतन जारी नहीं होता है तो 19 फरवरी 2026 को कार्यालयीन समय में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव के समक्ष उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन करेगें जिसकी सूचना विधिवत रूप से श्रीमान कलेक्टर महोदय जशपुर, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पत्थलगांव,श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय जशपुर, श्रीमान विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय पत्थलगांव, श्रीमान पुलिस थाना प्रभारी पत्थलगांव को दे दी गई है

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes