Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़खिलौनों के बहाने चल रहा था नशे का धंधा… नशीली गोलियां और...

खिलौनों के बहाने चल रहा था नशे का धंधा… नशीली गोलियां और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. नॉर्थ जोन पुलिस ने अवैध और प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 676 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रॉजपैम जप्त किया है. आरोपी पुलिस से बचने के लिए खिलौने के बॉक्स में छुपाकर टैबलेट सप्लाई करते थे. आरोपियों से चाकू भी बरामद किया गया है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी पुलिस को 21 मार्च को सूचना प्राप्त हुई थी कि कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखे है और बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहे हैं. जिस पर अतिरिक्त उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी गुढियारी से सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

जिस पर गुढियारी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम लेकर उक्त जगह में रेड मारी गई. मुखबिर के बताए हुलिए वाले व्यक्तियों को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धू बाघ और रोहित कुमार बताया. दोनों रायपुर के रहने वाले हैं.

पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रॉजपैम रखा होना पाया गया. आरोपियों की तलाशी पर एक बटनदार चाकू भी बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट उड़ीसा से लाना बताया

आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रॉजपैम 676 नग तथा घटना में प्रयुक्त तीन नग मोबाइल फोन, एक नग दुपहिया वाहन, एक नग बटनदार चाकू कुल कीमत एक लाख 17 हजार रुपए जप्त किया गया. डीसीपी मयंक गुर्जर द्वारा बताया गया कि मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

गिरफ्तार आरोपी

सिद्धू बाघ पिता दिलीप बाघ उम्र तीस वर्ष निवासी त्रिमूर्ति नगर आत्मानंद स्कूल के पास थाना देवेंद्र नगर रायपुर.

रोहित कुमार पिता निरन कुमार उम्र 25 साल निवासी कलिंग नगर एफसीआई गोदाम के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes