Monday, September 16, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर  बागबहार में संपन्न,शिविर में 188 आवेदन प्राप्त...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर  बागबहार में संपन्न,शिविर में 188 आवेदन प्राप्त हुए ,मौके पर  166 आवेदन निराकरण गया

जशपुरनगर 06 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पत्थलगांव विकासखंड ग्राम बागबहार में विगत दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी  मौजूद थे। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
    शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। विभागों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। किसानों को किसान किताब, समाज कल्याण विभाग द्वारा  दिव्यांगों को बैसाखी एवं व्हीलचेयर दिया गया। इस अवसर जनप्रतिनिधिगण और पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular