Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़वॉकी-टॉकी के इस्तेमाल से सक्रिय गिरोह, घेराबंदी के बावजूद बड़े तस्कर फरार,...

वॉकी-टॉकी के इस्तेमाल से सक्रिय गिरोह, घेराबंदी के बावजूद बड़े तस्कर फरार, एक गिरफ्तार

बिलासपुर. पुलिस की तरह गांजा तस्कर वाकी टाकी के माध्यम से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस ने गांजा तस्करों की पायलेटिंग करते आ रहे कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 3 किलो 329 ग्राम गांजा, 2 वाकी टाकी और कार जब्त की गई है. मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पेंड्रा रोड की ओर कार में बड़े पैमाने पर गांजा बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. उन्होंने स्टाफ के साथ ग्राम घासीपुर के पास घेराबंदी की. इसी दौरान पेंड्रा की ओर से आ रही नीले रंग की कार सवार को रोका गया. कार की तलाशी लेने पर 3 किलो 329 ग्राम गांजा, 2 वाकी टाकी और मोबाइल मिला. पुलिस ने कार सवार तस्कर सौरभ मिश्रा को पकड़ लिया. बताया जाता है. पकड़ा गया आरोपी बड़े गांजा तस्करों की पायलेटिंग करते हुए आ रहा था. उसके द्वारा वाकी टाकी के माध्यम से पुलिस नाकाबंदी की सूचना पर बड़े गांजा तस्कर रास्ता बदलकर भाग गए. पुलिस ने 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

3 किलो मीटर का दायरा

पुलिस जहां तेज और तत्काल संचार के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करती है, यही तकनीक अब गांजा तस्कर भी इस्तेमाल करने लगे हैं. बड़े स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह अपने मुख्य वाहन के आगे पायलटिंग के लिए सहयोगियों को तैनात करते हैं, जो वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार पुलिस की गतिविधियों की रियल-टाइम जानकारी पहुंचाते रहते हैं. करीब 3 किलोमीटर की रेंज में काम करने वाला यह नेटवर्क तस्करों को बच निकलने में मदद कर रहा है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes