Thursday, February 5, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, ग्रामीण रोजगार व्यवस्था पर सरकार...

रायपुर में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, ग्रामीण रोजगार व्यवस्था पर सरकार को घेरा

रायपुर। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार को रायपुर के चार अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा और ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि मनरेगा को लेकर हम आंदोलन कर रहे हैं।

पहले इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी अधिक थी और राज्य की कम, लेकिन अब नए प्रावधानों में 60 प्रतिशत खर्च केंद्र और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा। इससे गरीब और पिछड़े राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रमोद दुबे ने कहा, हमें योजना का नाम बदलने से आपत्ति नहीं है, लेकिन मनरेगा जैसी अधिकार आधारित योजना को कमजोर करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि कांग्रेस किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। जब तक किसानों, मजदूरों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा आंदोलन चलता रहेगा। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने भी सरकार पर निशाना साधा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes