Monday, February 16, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश में साइबर थाने बढ़ाने व पुलिसकर्मियों को...

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रदेश में साइबर थाने बढ़ाने व पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने की मांग की

जबलपुर

जिस तरह छोटे-छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों में लोग साइबर धोखा धड़ी/ डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं उसे देखते हुए हर जिले में साइबर थाना बनाए जाने की सख्त जरूरत जनहित में है ,इस आशय की मांग अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल, सुमन कुमार जैन ने मध्य प्रदेश सरकार एवं मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया से की है
आगे कहा कि यह चकित करने वाली बात है कि मध्य प्रदेश में एक ही साइबर थाना है और विगत 5 साल में प्रसाशन एक भी नया थाना नहीं खोल पाया, जिस हिसाब से छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों में लोग साइबर धोखा धड़ी डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं उसे हिसाब से तो अब तक हर जिले में साइबर थाना होना चाहिए था।
देश के कई राज्यों में स्थिति बहुत बेहतर है जो यह बताती कि यह कठिन काम नहीं है,
उत्तर प्रदेश में अभी 75 साइबर थाने हैं हरियाणा जैसे छोटे राज्य में 29 साइबर थाने हो गए हैं
साइबर क्राइम को रोकने के मद्दे नजर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित पुलिस मुख्यालय एवं मध्य प्रदेश के सरकार के मुखिया श्री मोहन यादव जी से अल्पसंख्यक कांग्रेस यह मांग करती है की 2026 में प्रत्येक जिले में साइबर थाना खोले जाए, अभी तक प्रदेश के नागरिकों से 634 करोड़ की ठगी हो चुकी है, यदि साइबर थाने में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी होते तो धोखाधड़ी के मामलों में कुछ रोकथाम हो सकती थी ,जिससे लोगों के नुकसान में कमी आती अब शासन के जागने का समय आ गया है और जरूरत है पूरे प्रदेश में तेजी से हर जिले में थाने स्थापित किए जाएं जिसमें प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की तनाती हो जो साइबर क्राइम को रोकने में सक्षम हो सकेंगे
इस मांग की का पुरजोर समर्थन सहयोगी मित्र श्रीमती बलविंदर मान, शाकिर कुरैशी,संजय वर्मा, राजकुमार जैन मामा नरसिंह कनौजिया ,राजा खान, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, विजय साहू ,भग्गू, हाजी हामिद खान, दिलावर खान ,रिंकू कुशवाहा, आदि ने भी किया है

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes