Tuesday, March 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता, सांसद खेल महोत्सव एवं युवा उत्सव 2025...

विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता, सांसद खेल महोत्सव एवं युवा उत्सव 2025 के कार्यक्रम संपन्न

मनोरा
जिला कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास के विशेष पहल एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण व शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से क्रमशः विकास खंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता, सांसद खेल महोत्सव एवं युवा उत्सव 2025 का आयोजन स्वामी आत्मानंद विधालय मनोरा के प्रांगण-मैदान में दिनाँक 06 दिसम्बर 2025 को जशपुर विधायक माननीया श्रीमती रायमुनि भगत के मुख्य आतिथ्य में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा तरुण कुमार पटेल एवं रघुनाथ राम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शांति भगत जिला पंचायत सदस्य जशपुर हैप्पी कमल कुजूर जनपद उपाध्यक्ष मनोरा सुषमा सिंह पूर्व जनपद सदस्य मनोरा- जगपति भगत, रंजीत भगत, शोषण टोप्पो, कांता भगत, प्रभाकर यादव मंडल अध्यक्ष, रामदास यादव मंडल महामंत्री, यदुनंदन नायक मंडल उपाध्यक्ष, आशुतोष राय, हदीश अंसारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तदुपरांत विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वागत उदबोधन व शतरंज, युवा उत्सव एवं सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम की पृष्टभूमि पर प्रकाश डाला गया। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती शांति भगत ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आज इस खेल मैदान में आपको खेलता देख मुझे बहुत अच्छा लगा मैं भी आपकी उम्र में इसी मैदान में खेला करती थी आप सभी को शुभकामनाएं हैं आप जिला में भी अच्छा प्रदर्शन करें अच्छा खेलें अच्छा पढ़ें और अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करें।
जशपुर विधायक माननीय रायमुनी भगत ने बच्चों को प्रेरित करते हुए नंबर वन बनने की सलाह दी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अन्य महान लोगों की तरह हम भी महान बन सकते हैं क्योंकि सबकी तरह हमारे भी हाथ पांव नाक कान हैं हमें अच्छी सोच के साथ अच्छे कार्य करना है आगे बढ़ना है और देश को आगे बढ़ाना है माननीय विधायक में अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी बच्चों को गीत के माध्यम से बतायी तो बच्चे झूम उठे इनके गीत पर बच्चियों नें मांदर बजाया और विधायक मैडम के साथ नृत्य भी किये।
विकासखंड स्तरीय स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता:- विद्यालय स्तर से चयनित 18 प्रतिभागियों का 04 राउंड में प्रतियोगिता हुई जिसमें से विजेता- उपविजेता व चयनित 08 प्रतिभागियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर समानित किया गया। शतरंज प्रतियोगिता अंतर्गत राजवर्धन पीएमश्री सेजेस मनोरा ने विजेता और मनीष राम हाई स्कूल शैला से उपविजेता रहे।
विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025
प्रतियोगिता में बालक बालिका 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेदी दौड़, फुगड़ी नाच,, वॉलीबॉल,कबड्डी, खो-खो रस्साकस्सी प्रतियोगिता ने 310 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी सुनिश्चित की जिसमे से सभी खेल विधा से प्रथम एवं द्वितीय चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किये गये।
युवा उत्सव कार्यक्रम
कार्यक्रम अंतर्गत सामुहिक लोक नृत्य-गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य-गीत, कहानी, कविता, चित्रकला प्रतियोगिता विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद पर स्टाल के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसके अंतर्गत 186 प्रतिभागियों ने हिस्सदारी सुनिश्चित की एवं विधा अनुसार प्रथम एवं द्वितीय चयनित प्रतिभागियों को मुख्य अथिति के कर कमलों से पुरस्कृत किये गये।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संचालित करने में एबीईओ जगतपाल,बी.आर.सी.सी आशुतोष शर्मा, कार्यक्रम कवरेज प्रभारी प्रवीण पाठक, मंडल संयोजक श्री मनोज सिंह ,अधीक्षक विनोद भगत, उल्लास प्रभारी विपिन विकास खरे, संशोधन मिंज प्राचार्य आत्मानंद विद्यालय मनोरा, कविता-कहानी लेखन-पेंटिंग प्रभारी किशोर यादव, मंच/पुरुस्कार व्यवस्था प्रभारी श्री प्रेमलाल बर्मन, श्री महेंद्र नाथ सिंह, अजीत सिदार पी.टी.आई.-सुमन एक्का, प्रतिमा खेस, राजेश मिंज एवं खेलकूद सम्पन्न कराने में ड्यूटी में संलग्न सभी कर्मचारी एवं विशष रुप से सभी संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों का योगदान सराहनीय रहा तथा कायालयीन समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग मिला।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes