Tuesday, March 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़जशपुर में विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हुई आयोजित। मुख्य अतिथि, नगर पालिका...

जशपुर में विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हुई आयोजित। मुख्य अतिथि, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की उपस्थिति में हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ।


जशपुर।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के निर्देश पर शतरंज को बढ़ावा देने हेतु प्रारंभ किए गए “चेकमेट एट जशपुर” कार्यक्रम के अंतर्गत आज जशपुर में विकासखण्ड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, जशपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सहाय उपस्थित रहे। जशपुर विकासखण्ड के 18 स्कूलों के 36 खिलाड़ियों के बीच पाँच राउंड की प्रतिस्पर्धा के पश्चात घोषित परिणामों में सावन कुमार केंद्रीय विद्यालय जशपुर ने प्रथम स्थान, रॉलेन रफेल लकड़ा सेंट जोसेफ्स हायर सेकेंडरी शांति भवन जशपुर ने द्वितीय स्थान, पार्थ प्रधान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उ.मा.वि. नवीन आदर्श जशपुर ने तृतीय स्थान, आयुष कुमार साहू शासकीय उ.मा.वि. लोदाम ने चतुर्थ स्थान, अंकित कुमार यादव शासकीय उ.मा.वि. गम्हरिया ने पांचवा स्थान, मिथलेश यादव स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर ने छठवां स्थान, गौरव सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर ने सातवां तथा संदीप राम कल्याण आश्रम उ.मा.वि. जशपुर ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

ये शीर्ष 8 खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो पत्थलगांव में आयोजित होगी। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो, एबीईओ टुमनू गोसाईं सहित व्यायाम शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes