Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया...

पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

जशपुर

जशपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जागेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि जागेश्वर राम भगत एक सरल, सहज और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से जशपुर सहित पूरे क्षेत्र ने एक अनुभवी नेतृत्व को खो दिया है।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय भगत का संपूर्ण जीवन संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि स्वर्गीय भगत ने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को आगे बढ़ाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय भगत का योगदान जशपुर की राजनीतिक और सामाजिक धारा में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके मार्गदर्शन से अनेक कार्यकर्ताओं को दिशा मिली।

प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जागेश्वर राम भगत संगठन के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने जीवन में निष्ठा और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय भगत का निधन भाजपा परिवार के लिए गहरा आघात है। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes