Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़बड़ी खबर: सर्दी से बचने के लिए सिगड़ी जलाकर सोया परिवार, दम...

बड़ी खबर: सर्दी से बचने के लिए सिगड़ी जलाकर सोया परिवार, दम घुटने से मासूम सहित तीन की दर्दनाक मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कोयले की सिगड़ी से निकली धुएं ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली. इस हादसे में पति-पत्नी समेत उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

दम घुटने से मौत की आशंका 

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और 3 वर्षीय मासूम बच्ची ममता प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहे थे. घर के अन्य सदस्य उनके दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे. ठंड से बचने के लिए कवल व उसकी पत्नी ने बंद कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जलाया था. लेकिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें उठाने की कोशिश की. लेकिन तब-तक कार्बन मोनोऑक्साइड से तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी.

घर पर नहीं है वेंटिलेशन की व्यवस्था

बता दें, जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां एक भी रौशनदान या खिड़की नहीं है. इसके चलते गैस के बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. वहीं दूसरी तरफ कोयला जलाने से जहरीली गैस निकलती है, जिससे दम घुटने का खतरा होता है. परिवार में इसे लेकर अज्ञानता के चलते आज तीन लोगों की मौत हो गई.

जांच में जुटी कोतवाली पुलिस 

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है. 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या सिगड़ी जलाकर न सोएं, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes