Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़बाबा भगवान राम ट्रस्ट जशपुर द्वारा निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न

बाबा भगवान राम ट्रस्ट जशपुर द्वारा निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न

जशपुर
बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न,
शिविर में कुल 88 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई किया गया वितरण।
अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर जिला-जशपुर में 8 फ़रवरी 2026 को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 88 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 10 बच्चे भी थे।
शिविर का शुभारम्भ प्रातः 5:00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्योदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रातः पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची,गुमला,सिमडेगा ,चतरा ,टाटा, डाल्टनगंज, गढ़वा ,मनोहरपुर (झारखण्ड) ,भागलपुर (बिहार) ,रायपुर, दुर्ग ,भिलाई,शक्ति,कांकेर ,शंकर गढ़ बतौली,कुसमी ,बेमेतरा,सरगुजा रायगढ़, चिरमिरी, जांजगीर-चांपा ,बलरामपुर सूरजपुर पत्थलगांव,कांसाबेल,मनोरा , कुनकुरी ,जशपुर (छत्तीसगढ़),सिहोर (मध्यप्रदेश) वीरमित्रपुर,अंगुल (उड़ीसा )नागपुर (महाराष्ट्र)आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया।
अगला शिविर पुनः तीन माह के बाद 10 मई 2026 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देशित भी किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 09 मई 2026 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी०के० श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, प्रशांत सिंह,अन्नत शाहदेव,ऋषभ सिंह,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव, , शिवम अक्षय सिंह शंकर यादव,ओमप्रकाश यादव,सुशील चौधरी का विशेष योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes