Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी,...

कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी, एसोसिएशन ने कहा – घबराकर सिलेंडर जमा न करें

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट और फूड व्यवसायों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसोसिएशन ने संचालकों से अपील की है कि वे घबराहट में सिलेंडर जमा न करें। संयम बनाए रखें।

एसोसिएशन की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक किचन के जरूरी ऑपरेशन और आवश्यक मेन्यू आइटम्स को प्राथमिकता दें, ताकि सीमित गैस सप्लाई के बीच भी ग्राहकों को आवश्यक सेवाएं मिलती रहे।इसके साथ ही जहां संभव हो, वहां इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों जैसे इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिक राइस कुकर और अन्य विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि LPG पर निर्भरता कम की जा सके।

एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह होरा ने कहा कि कमर्शियल LPG सप्लाई की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों और गैस सप्लायर के साथ लगातार संपर्क में हैं और जल्द ही समस्या के समाधान की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर होटल और रेस्टोरेंट संचालक PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और अन्य वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था पर भी विचार कर सकते हैं। एसोसिएशन ने सभी फूड व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि वे स्थिति को समझते हुए सहयोग करें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का स्टॉक न करें, ताकि सप्लाई व्यवस्था संतुलित बनी रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes