Friday, March 20, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी करने के...

रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी करने के बदले मांगी थी घूस

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है।आज एसीबी इकाई बिलासपुर ने जांजगीर जिले में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बता दें कि आज ही एसीबी ने जिले के CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने एसीबी इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उसके फर्म द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया गया था, जिसकी बिल राशि करीब 203000 रुपए का चेक जारी कराने के एवज में लेखापाल 16000 रुपए रिश्वत मांग रहा था। वह 6000 रुपए उसे दे चुका है और 10000 रुपए की और मांग की जा रही है, जो वह उसे उक्त कार्य के लिए 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।

जांच में शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी ने 10000 रुपए की जगह 8000 रुपए लेने की सहमति दी, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। आज 20 मार्च को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत रकम देने भेजे जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम ने उसे ग्राम सेमरा के पास पकड़ लिया। रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।–

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes