अब संजय राय उगलेगा रेप-मर्डर केस का राज, CBI को मिली नार्को टेस्ट की इजाजत
दरअसल सीबीआई ने आरोपी संजय राय का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति के लिए सीबीआई ने पहले ही सियालदह कोर्ट में आवेदन किया था। अदालत ने आज संजय राय के नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।
10 से ज्यादा लोगो के पॉलीग्राफ टेस्ट सीबीआई की SOP का हिस्सा थी ताकि चार्जशीट में वारदात का कोई सिरा अधूरा न रह जाए। सीबीआई जांच में कोई भी बारीक से बारीक शक को भी पुख्ता करना चाहती थी। इसलिए सीबीआई ने 10 से ज्यादा लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए थे।
RELATED ARTICLES


दरअसल कोलकाता पुलिस और सीबीआई की शुरुआती जांच में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के आरोपी संजय रॉय ने घटना (8 अगस्त) के एक दिन बाद यानि कि 10 अगस्त को गिरफ्तार होने के बाद अपराध कबूल कर लिया था। हालांकि अब संजय रॉय ने यू-टर्न लेते हुए दावा कर रहा है कि उसे फंसाया जा रहा है और वह निर्दोष है।