Wednesday, November 4, 2026
No menu items!
HomeBlogमहिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने जिला स्तरीय मातृ सम्मेलन आयोजित

महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने जिला स्तरीय मातृ सम्मेलन आयोजित


जशपुर


जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन पर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय मातृ- सम्मेलन का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा माध्यमिक खंड अंतर्गत कम्युनिटी मोबलाइजेशन के तहत इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूंटीटोली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों की स्वागत की गई।सभी अतिथियों ने अपनी बात उपस्थित जन समूह के समक्ष रखी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री विनय कुमार सिन्हा ने शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो और उसके लिए समग्र शिक्षा के द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति जनसमूह को अवगत कराया गया उन्होंने बालिका शिक्षा से लेकर व्यवसायिक शिक्षा ,बालिका शिष्यवृत्ति,छात्रावास आदि कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की तथा इस बात पर बल दिया कि अधिक से अधिक बालिकाओं की उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में उपस्थित जशपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो ने भी कार्यक्रम के संदर्भ में अपनी वक्तव्य देते हुए बताया कि स्वयं महिला होकर भी पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालते हुए सामाजिक और पदीय दायित्वों का निर्वाहन कर रही हैं, उन्होंने महिलाओं को सिर्फ शिक्षा ही नहीं प्रत्येक सामाजिक, राजनैतिक,आर्थिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। संस्था के प्राचार्य श्री सुरेश तिर्की जी ने भी सभी बालिकाओं को सफल नारियों का उदाहरण देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत खूंटीटोली के सरपंच श्रीमती कीर्ति बेक एवं किनकेल के वर्तमान सरपंच श्रीमती महारानी भगत, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप भगत ज़ी के साथ अन्य पंचगण अनिमा,दिव्या एवं देवनती बाई ने उपस्थित होकर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किये। जिला स्तरीय मातृ- सम्मेलन कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राजेंद्र प्रेमी एवं कार्यक्रम का समन्वय नील कमल यादव के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने आंचलिक गीत, नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को नाचने पर मजबूर कर दिया। सभी अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भोजन पश्चात विदा किया गया। प्राचार्य श्री सुरेश कुमार तिर्की ने अपने विद्यालय को इस कार्यक्रम के लिए चयन किए जाने पर आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes