Wednesday, October 28, 2026
No menu items!
HomeBlogनगरीय निकायों में खरीदी के दौरान सैकड़ो करोड रुपए की गड़बड़ी सामने...

नगरीय निकायों में खरीदी के दौरान सैकड़ो करोड रुपए की गड़बड़ी सामने आना बेहद चिंता जनक, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

जबलपुर म.प्र. के नगरीय निकायों में खरीदी के दौरान सैकड़ो करोड रुपए की गड़बड़ी सामने आना बेहद चिंता जनक और शर्मनाक है जनता की गाड़ी कमाई से प्राप्त सरकारी धन का इस तरह से दुरुपयोग होना व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार की वरिष्ठ नेता सरदार दलबीर सिंह जस्सल सुमन कुमार जैन ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की जिम्मेदारी है यदि वही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं तो आम जनता का व्यवस्था से विश्वास उठना लाजिमी है स्वाभाविक है
अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेताओं ने कहा भ्रष्टाचार के कारण शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रभावित हो रहा है नागरिकों को सड़क, सफाई ,पेयजल जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है कई आरोप सामने आने के बावजूद कई मामलों में कार्यवाही धीमी चलना भी चिंता जनक है सरकार को इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए जिससे किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का मौका ना मिल सके भ्रष्टाचार पर शक्ति ही अनुशासन की असली पहचान साबित होगी
महामहिम राजपाल से मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार के चलते नगरीय निकायों में की गई खरीदी और सैकड़ों करोड रुपए की गड़बड़ी घोटाले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes