
जशपुर जिले के अंतर्गत, बगीचा विकासखंड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टोप्पो , विकासखण्ड केंद्र स्त्रोत समन्वयक, और श्री पांडे की सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कन्या), बगीचा में कल संकुल अकादमिक समन्वयकों का 3 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन का शुभारंभ किया गया । यह उन्मुखीकरण दिनांक 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक 18 संकुल अकादमिक समन्वयकों के साथ किया जाएगा। उन्मुखीकरण के दौरान कुनकुरी विकासखण्ड के 119 विद्यालयों में निरंतर शिक्षकों की सहयोग साझा विद्यालय विज़िट के दौरान संकुल अकादमिक समन्वयक के द्वारा किया जाएगा। 3 दिवसीय उन्मुखीकरण के दौरान संकुल अकादमिक समन्वयक को नींव बहुभाषी शिक्षा की ढांचा और 119 शिक्षकों के निरंतर अकादमिक सहयोग को 119 विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाएगा।
संकुल अकादमिक समन्वयकों के उन्मुखीकरण के पूर्व कुनकुरी विकासखण्ड में 119 शिक्षकों का 08 – 12 सितंबर 2026 के बीच प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है । इसके बाद संकुल अकादमिक समन्वयक के उन्मुखीकरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम से संकुल अकादमिक समन्वयक के अंदर नींव बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के प्रति एक पुख्ता समझ विकसित होगी साथ ही उनकी नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा। साथ ही संकुल अकादमिक समन्वयक 119 विद्यालयों में दी गई अलग – अलग शिक्षण संसाधन जैसे कार्यपुस्तिका, शिक्षक संदर्शिका, बिग बुक, कहानी की पुस्तक, सादरी और हिन्दी के चित्र चार्ट और कविता का पोस्टर, ग्रिड कार्ड, और अक्षर कार्ड आदि शामिल है। इन सभी शिक्षण सामग्रियों के उपयोग और दिवसवार, और सप्ताहवार 4 ब्लॉक मॉडल को शामिल करते हुए बच्चों के साथ शिक्षण की प्रक्रिया को लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन के विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के साथ साझा विद्यालय विजिट के दौरान सुनिश्चित किया जाएगा।
3 दिवसीय उन्मुखीकरण के बाद संकुल अकादमिक समन्वयक की मदद से 18 संकुल को ज़ोन में बांटा जाएगा और नींव बहुभाषी शिक्षा की सफलता और सुधार के क्षेत्र को फॉलो – अप बैठक की मदद से 119 विद्यालयों की शिक्षण प्रक्रिया की समझ और अच्छी अभ्यास पर गहन चर्चा और शिक्षकों के सीख का मंच तैयार किया जाएगा।

