Sunday, October 18, 2026
No menu items!
HomeBlogभक्ति संगीत की धुन में जमकर झूमें श्रद्वालुअक्स गरबा उत्सव में उमड़ी...

भक्ति संगीत की धुन में जमकर झूमें श्रद्वालुअक्स गरबा उत्सव में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़


जशपुरनगर।

जगत जननी मां दुर्गा की उपासना का महपर्व नवरात्र की षष्ठमी के दिन शुक्रवार को अक्स गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में आयोजित गरबा उत्सव में शहर और आसपास के ग्रामीण अंचल से सैकड़ों की संख्या में दर्शक उमड़े। परम्परागत वेशभूषा में सजे हुए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,एसएसपी डा लाल उमेद सिंह,सत्येंद्र सिंह,सुनील सोनी और चिटू गुप्ता उपस्थित थे। प्रतिभागियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि गरबा महोत्सव,सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा है। जिस तरह से युवा,इसमें शामिल हो रहे हैं,यह सनातन धर्म के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होनें आयोजकों व स्वयं सेवकों की मेहनत की भी प्रशंसा की। जिला पंचायत के अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि गरबा एक नृत्य होने के साथ माता रानी की आराधनी और भक्ति का एक साधन है। उन्होनें कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है,जहां आ कर दो तीन पीढ़िया एक साथ ताल से ताल मिलते हुए,माता रानी की भक्ति में लीन हो कर नृत्य करते हैं। एसएसपी सिंह ने नवरात्र व दशहरा की शुभकामना देते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होनें वाहन चालकों से वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
भक्ति संगीत में झूमें प्रतिभागी और दर्शक –
अक्स गरबा महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्व गायिका अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर ने अपनी प्रस्तुती दी। अर्चना गोस्वामी ने प्यारी लोक पूजा और हनुमान अंश के गीतों पर जमकर झूमे। वहीं शिवम भास्कर ने भी प्रतिभागियों को जमकर थिरकाया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes