मनोरा।

जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा में शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विशेष शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वय आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम खेल गतिविधियां आयोजित की जिसमें
शिक्षक संकुल समन्वयक आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने अपने बचपन के शैक्षणिक अनुभवों का साझाकरण कर सबने अपने पसंदीदा शिक्षकों को याद करते हुए अपने जीवन में उनके योगदानों को स्मरण कर अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों द्वारा इस अवसर पर ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले के शिक्षा में योगदानों पर प्रस्तुत नाटक ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने बालिका शिक्षा एवं समाज परिवर्तन में इन महान विभूतियों के योगदानों को भाव -विभोर होते हुए महसूस किया।
नाट्यमंचन में श्रीमती सुमन भगत, संदीप कुमार, उज्ज्वल वैष्णव, वंदना माझी, अल्पना देवी विवेक लकड़ा अजय भगत, कोमल चंद साहू देवेश प्रधान, दीपमाला बाई, मनोरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र केराकोना की उमा देवी एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका उनिता भगत ने अहम किरदारों की भूमिकाएं अदा की कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षकों द्वारा किए गए नाट्यमंचन की भी उन्होंने भूरि- भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकासखंड के शिक्षक साथियों का प्रयास काफी सराहनीय है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और पाठ्यचर्या में भी अभिनय के माध्यम से शिक्षण की बात की गई है।
कार्यक्रम का संचालन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुकेश चन्द्रदेव नायक निलाभ्रघोष द्वारा किया गय कार्यक्रम में मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रेमलाल बर्मन संकुल समन्वयक संकुल केंद्र मनोरा, विपिन विकास खरे BPO (उल्लास) , विनोद भगत, अनुराधा सिंह, तनुजा भगत, रेशमा मिंज, रोसलिन केरकेट्टा, प्रेमलता तिर्की, दुर्गेश नंदिनी ठाकुर, सुमन नंदे, लवलेश, सुजीत बखला, परदेशी राम, अनुज साहू, महेंद्र यादव, सुषमा लकड़ा, अनुरूपा कुजूर सहित कई अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला मनोरा की छात्र -छात्राएं शामिल हुए।नाटक में प्राथमिक शाला रुकरूमा के चारु, अंत्या भगत, नम्रता भगत, साक्षी भगत ने सावित्री बाई फुले द्वारा स्थापित बालिका विद्यालय की छात्राओं की भूमिका निभाई।

