Saturday, September 5, 2026
No menu items!
HomeBlogसंकल्प शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस की धूमसेवानिवृत शिक्षक संजीव शर्मा को...

संकल्प शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस की धूमसेवानिवृत शिक्षक संजीव शर्मा को किया गया सम्मानित

जशपुर
देश के महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर आज संकल्प शिक्षण संस्थान में ‘शिक्षक दिवस’ बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के प्रांगणऔर ऑडीटोरियम को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और सुंदर रंगोलियों से सजाया गया था, जो उत्सव के माहौल को और भी आकर्षक बना रहे थे। बच्चों ने नृत्य करते हुए शिक्षकों का स्वागत किया गया । डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और माता सरस्वती के छाया चित्र पर संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता एवं सेवा निवृत शिक्षक संजीव शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । शिक्षकों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता के द्वारा छात्रों के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।इस भव्य समारोह में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों के सम्मान में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।रंगारंग नृत्य दक्षिण भारतीय, छत्तीसगढ़ी और महाराष्ट्रियन लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के सबसे खास पल सेवा निवृत शिक्षक संजीव शर्मा का सम्मान किया जाना था ,संस्था के प्राचार्य विनोद गुप्ता एवं स्टाफ द्वारा इन्हें शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया ।संस्थान के विद्यार्थियों ने इनके अलावा सभी शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रत्येक शिक्षक के लिए छात्रों के द्वारा कुछ सुंदर कविताएं लिखी गई थी जिसे शिक्षकों को मंच पर बुलाने से पहले छात्र प्रस्तुत कर रहे थे। सभी शिक्षकों ने छात्रों के इस प्रेम और आदर को देखकर अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल काफी भावुक और प्रेरणादायक हो गया।अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और शाला परिवार के सदस्यों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं के अलावा सभी शिक्षक अश्विनी सिंह ,दिलीप सिंह, दीपक कुमार ग्वाला, राजेंद्र प्रेमी, प्रभात मिश्रा, ज्योति श्रीवास्तव ,ममता सिन्हा ,मनीषा भगत, सीमा गुप्ता, अवनीश पांडे, शांति कुजूर, नितेश पैंकरा,अवध किशोर ,शिव सुंदर यादव, चंद्रजीत यादव,विपल्व जी, दीपक महतो, प्रदीप, दिलीप उपस्थित थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes