Monday, August 31, 2026
No menu items!
HomeBlogनिःशुल्क नेत्र परीक्षण सह अन्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन,687 मरीजों की...

निःशुल्क नेत्र परीक्षण सह अन्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन,687 मरीजों की हुई चिकित्सा

बाबा भगवान राम ट्रस्ट,ब्रम्हनिष्ठालय,सोगड़ा आश्रम एवं श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह,गुमला झारखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 30 अगस्त 2026 दिन रविवार को झारखण्ड के दूरस्थ ग्राम पबेया के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पबेया ,गुमला-2 में एक दिवसीय निः शुल्क नेत्र चिकित्सा सह अन्य रोग चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ।
शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 :30 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर पूजन-आरती उपरांत नारियल फोड़कर किया गया।तत्पश्चात उनके द्वारा पूरे शिविर का निरीक्षण करने के पश्चात् शिविर प्रारंभ हुआ जो कि सांय 4ः30 तक लगातार चलता रहा। शिविर में कुल 687 मरीजो की चिकित्सा की गयी। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 317 मरीजो का नेत्र परीक्षण कर 290 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा पावर वाले चश्मे वितरित किये गये। मरीजो का नेत्र परीक्षण जशपुर के श्री टी.पी.कुशवाहा एवं श्रीमती सविता नन्दे नेत्र सहायक द्वारा किया गया।28 मोतियाबिंद के मरीजों को गुमला जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी गई ।
अन्य रोगों की चिकित्सा हेतु अंबिकापुर के डाइविटोलॉजिस्ट डॉ. अर्पण सिंह एव डॉ गुंजन कुमार,जनरल फिजिशियन,व डॉ अविनाश दंत रोग विशेषज्ञ गुमला ने अपनी सेवाए प्रदान की। शिविर मंे कुल 370 अन्य रोगों के मरीजो का परीक्षण,परामर्श उपरांत दवाईयां प्रदान की गयी। शिविर में रक्त शर्करा,बी पी जाँच की भी व्यवस्था की गई थी ।शिविर में पबेया ग्राम के अतिरिक्त भभरी,पंडरिया ,कसीरा धोंधड़,मगना टोली ,ढोठा टोली ,करौंदी आदि ग्रामों से मरीजों का लगातार आगमन होता रहा। शिविर को सफल बनाने में गम्हरिया आश्रम के संतोष मिश्र,अखिलेष प्रसाद यादव,प्रतीक सिंह ,संतोष सोनी,प्रवीण सिन्हा ,कमल दूबे,श्री सत्यम सिंह नायक एवं सर्वेश्वरी प्रार्थना गृह गुमला एवं श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन गुमला का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes