Thursday, July 30, 2026
No menu items!
HomeBloghttps://youtu.be/_Yyjk4Ecp0Y?si=6vz5sWF7cmF0yy3j आस्था का अद्भुत संगम: जशपुर से निकला शिवभक्तों का...

https://youtu.be/_Yyjk4Ecp0Y?si=6vz5sWF7cmF0yy3j आस्था का अद्भुत संगम: जशपुर से निकला शिवभक्तों का जत्था, देवघर में बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक


जशपुर।

सावन मास की पावन बेला में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और सनातन परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवभक्तों का एक विशाल जत्था झारखंड स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) पहुंचा। श्रद्धालुओं ने बिहार के सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल विधिवत कांवर में भरकर कठिन पैदल यात्रा पूरी की और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर देश, प्रदेश तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने किया। उनके नेतृत्व में दर्जनों शिवभक्तों ने पूरी श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ बाबा धाम पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की।
गौरतलब है कि श्री राय के नेतृत्व में जशपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम की यह श्रद्धायात्रा वर्षों से निरंतर जारी है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर सनातन संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वहन पूरे उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक गरिमा के साथ किया गया।
शिवभक्तों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी सशक्त माध्यम है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र की उन्नति, समाज में सुख-शांति तथा सभी नागरिकों के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार के साथ सत्येन्द्र सिंह, विनोद मिश्रा, सुनील अग्रवाल, सुनील सोनी, संजय सोनी, आलोक राय, सतीश जायसवाल, कर्ण राय, कनक चिंडालिया, राजकुमार गुप्ता, अमरकान्त वर्मा, प्रमोद मिश्रा,आशु राय सहित अन्य शिवभक्त देवघर पहुंचे हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes