Thursday, July 30, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़मनोरा के शिक्षकों ने "पंच परमेश्वर" कहानी का किया नाट्यमंचन

मनोरा के शिक्षकों ने “पंच परमेश्वर” कहानी का किया नाट्यमंचन

मनोरा

मनोरा,
जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में हिंदी के महान साहित्यकार प्रेमचंद की कहानी “पंच परमेश्वर” कहानी का नाट्यमंचन संपन्न हुआ। इस नाट्य मंचन में सभी किरदारों की भूमिका विकासखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अदा की। नाट्य मंचन का आयोजन विकासखंड शिक्षा विभाग, मनोरा एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विकासखंड के शिक्षक- शिक्षिकाओं, समुदाय के सदस्यों एवं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला मनोरा की छात्र -छात्राएं एवं संकुल समन्वयकों की उपस्थिति रही। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल, विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी जगतपाल राम एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुकेश ने एवं आगत अतिथियों का स्वागत चन्द्रदेव ने एवं आभार ज्ञापन बीआरसीसी आशुतोष शर्मा ने किया।

नाट्यमंचन में मुख्य भूमिका प्राथमिक शाला रजलापाठ की शिक्षिका वंदना माझी, पूर्व माध्यमिक शाला कलारू के शिक्षक उज्ज्वल वैष्णव, रेमने संकुल की सीएसी सुमन भगत, प्राथमिक शाला हर्राडीपा के संदीप भगत, प्राथमिक शाला पटिया की अल्पना देवी, प्राथमिक शाला नालापारा के अजय भगत, प्राथमिक शाला तलोरा के विवेक लकड़ा ने अहम भूमिका अदा की। नाट्यमंचन के दौरान प्राथमिक शाला रुकरूमा के शिक्षक देवेश प्रधान एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक हरीश कुमार महंत ने संगीत दिया। फोटोग्राफी निलाभ्र ने की।
सभी दर्शकों ने नाटक की अत्यंत ही सराहना की।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि विकासखंड के शिक्षकों ने महान साहित्यकार प्रेमचंद की कहानी “पंच परमेश्वर” का नाट्यमंचन कर जीवंत कर दिया। सभी किरदारों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि हमारी शालाओं में भाषा शिक्षण में बच्चों को कहानी, कविता, एकांकी के शिक्षण के दौरान रोल प्ले जब करायेंगे तो बच्चों के बीच भाषा शिक्षण को अत्यंत ही प्रभावी और मजेदार बनाया जा सकेगा एवं बच्चों में संकोच को दूर कर उनमें अभिव्यक्ति कौशल का विकास होगा।

वहीं विकासखंड स्रोत समन्वयक आशुतोष शर्मा ने कहा कि हमारे शिक्षक शिक्षिकाओं ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए इस नाट्यमंचन को साकार किया है। आगामी दिनों में भी विकासखंड में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इससे हमें शाला में भी सांस्कृतिक वातावरण निर्मित होंगे और हमारे शिक्षकों एवं बच्चों को आनंददायी माहौल मिलेगा और उनका सीखना बेहतर ढंग से सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम को मनोरा कॉलेज के प्राध्यापक आलेख केरकेट्टा, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक प्रवीण पाठक , संकुल समन्वयक महेंद्र सिंह, प्रेमलाल बर्मन, मुनेश्वर यादव,इंदु पटेल, श्री विवेक गुप्ता, शिक्षक- असरिता एक्का, विनोद भगत सहित कई गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes