Monday, July 27, 2026
No menu items!
HomeBlogसंत रविदास की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं तिरंगा यात्रा को...

संत रविदास की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, हर बूथ तक पहुंचेगा समरसता का संदेश, इस बार जनभागीदारी से निकलेगी तिरंगा यात्रा : प्रबोध मिंज, अमर सुल्तानिया, भरत सिंह

जशपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान, घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने संगठनात्मक विषयों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

संत रविदास का संदेश सामाजिक समरसता का आधार : प्रबोध मिंज

मुख्य वक्ता एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और सद्भाव का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अंत्योदय और सामाजिक समरसता के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के संदेश को घर-घर पहुंचाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करें।

इस बार तिरंगा यात्रा केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, जनभागीदारी का अभियान बने : अमर सुल्तानिया

जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने जिले के पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि समरसता संकल्प अभियान चार चरणों में संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 29 जुलाई से होगी और यह अभियान 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलेगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक घर-घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ष तिरंगा यात्रा निकालती है, लेकिन इस वर्ष इसे केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान बनाना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं आम जनमानस को भी तिरंगा यात्रा से जोड़ना होगा। हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करे, ताकि राष्ट्रभक्ति का यह अभियान पूरे समाज का उत्सव बन सके।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभाजन की पीड़ा और स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता इन सभी अभियानों को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे।

मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति : भरत सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कार्यशाला की विषय-वस्तु प्रस्तुत की तथा जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से बूथ समितियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथ समितियों का गठन एवं लंबित संगठनात्मक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। आगामी सभी अभियान तभी सफल होंगे जब प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज के बीच पहुंचकर संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ेंगे।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, अंत्यावसायी निगम अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, आनंद शर्मा, शांति भगत, रीना बरला, शंकर गुप्ता, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, पिंकी गुप्ता, देवधन नायक, अनूप नारायण सिंह, हदीस अंसारी, गोविंद भगत, संजीव ओझा, मुकेश सोनी, नेहरू सिंह, राजकुमार गुप्ता, हरीश आरिक, देवलाल भगत, हरिशंकर यादव, प्रभाकर यादव, उमेश यादव, प्रतीक सिंह, विनोद निकुंज, गणेश गुप्ता, हेमा दीवान, हेमन्त बंजारा, आनंद यादव, राजकिशोर जायसवाल सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes