कोतबा, जशपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला जशपुर में श्री सुरेश कुमार अग्रवाल (कोतबा) को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कोतबा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री विजय कुमार शर्मा ने कहा कि “श्री सुरेश अग्रवाल क्षेत्र के अत्यंत प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यवसायी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उनका परिवार जनसंघ के समय से राष्ट्रवादी विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता आ रहा है। संगठन ने उनकी वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना का सम्मान करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव, संगठन क्षमता एवं सरल व्यक्तित्व से व्यापारी प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।”
श्री शर्मा ने कहा कि श्री अग्रवाल सदैव सामाजिक एवं व्यावसायिक हितों के लिए सक्रिय रहे हैं तथा उनकी नियुक्ति से व्यापारी वर्ग का संगठन और अधिक सशक्त होगा।
श्री सुरेश अग्रवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में श्री विजय कुमार शर्मा (पूर्व सांसद प्रतिनिधि, कोतबा), श्री सुदर्शन पटेल (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पार्षद वार्ड क्रमांक-02, कोतबा), श्रीमती शकीला कंवर (जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं एल्डरमैन, कोतबा), श्री रामकुमार साहू (कोतबा मंडल अध्यक्ष, BJMS) सहित क्षेत्र के व्यापारी बंधु, सरपंचगण, बीडीसी सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं नगरवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सुरेश अग्रवाल अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

