Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
HomeBlogहायर सेकेंडरी स्कूल लोधमा में निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं...

हायर सेकेंडरी स्कूल लोधमा में निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

कुनकुरी /

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लोधमा में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की 16 छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे बालिकाओं की शिक्षा के प्रति उत्साह और सुगमता दोनों में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच
सीतापति साहनी ,शाला विकास समिति सदस्य गीता साय प्यारेलाल राय समेत पालकगण और गणमान्य
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
रही.इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ​”छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को नई उड़ान दे रही है। इस योजना के माध्यम से दूर-दराज से आने वाली बेटियों को स्कूल आने-जाने में अब आसानी होगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। सरकार का यह सराहनीय कदम बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। लोधमा स्कूल में हुए इस साइकिल वितरण समारोह से ग्रामीण अंचल की बेटियों और अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला है।”

प्राचार्या श्रीमती एस. एम. खाखा ने कहा कि ​”हमारी शाला की बालिकाओं के लिए निःशुल्क साइकिल वितरण का यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक है, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने में बहुत सहायता मिलेगी। मैं शासन की इस कल्याणकारी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ और सभी बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देती हूँ।”

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय परिवार का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की इस गरिमापूर्ण बेला में प्राचार्या श्रीमती एस. एम. खाखा, प्रधान पाठिका श्रीमती पुष्पा एक्का, कमलेश जोशी, श्रीमती मोनिका एक्का, कु. नीलिमा करकेट्टा, राजकुमार गुप्ता, श्रीमती अरुणा तिर्की, अजीत राम, आर. एस. नाग, श्रीमती प्रफुल्ला कुजूर, गजेंद्र साय, श्रीमती सुमन पटेल,,मुरारी, और ज्ञान प्रकाश, संदीप बेक ललिता बाई सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes