Friday, July 17, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से गौरवान्वित हुआ जशपुर : जिले के सात शिक्षकों...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से गौरवान्वित हुआ जशपुर : जिले के सात शिक्षकों का रायपुर में हुआ सम्मान, समारोह में मुख्य अतिथि के हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी रहे उपस्थित

जशपुर
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारी शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले जशपुर जिले के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जशपुर जिले के शिक्षा जगत में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी तथा एन.आर. स्टील, रायगढ़ के संस्थापक संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा एवं राष्ट्रपति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्रीमती प्रज्ञा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

जशपुर जिले से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्रीमती संतोषी डनसेना (प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला छिंदबहरी, पत्थलगांव), गणेश राम चौहान (प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला खुंटीटोली, कांसाबेल), श्रीमती नमिता खेस्स (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला रायकोना), श्रीमती रीना रानी गोस्वामी (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला नदीडीपा), कु. सुनैना तिर्की (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेगम्हरिया), श्रीमती अनुपमा कुजूर (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला नदीडीपा) तथा अनिल कुमार कश्यप (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला पैकू) शामिल हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार करने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। सम्मानित शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षण, डिजिटल शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं बाल-केंद्रित शिक्षा के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जिले के शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इसे जशपुर जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन शिक्षकों के नवाचारी प्रयास जिले सहित पूरे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes