Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
HomeBlogएकात्म मानव दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की वैचारिक आत्मा” — अनुराग...

एकात्म मानव दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की वैचारिक आत्मा” — अनुराग सिंह देव, वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक मजबूती एवं सुशासन के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिला व्यापक मार्गदर्शन

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दूसरा एवं अंतिम दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव मैरिज गार्डन में उत्साह, अनुशासन एवं वैचारिक ऊर्जा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने “हमारा वैचारिक अधिष्ठान — एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठा” विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को भारतीय चिंतन की आत्मा बताते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन की मूल विचारधारा को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक राष्ट्रवाद, सेवा और अंत्योदय का संदेश पहुंचाएं।

प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई ने स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन एवं आईटी विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन की मजबूती के लिए तकनीक आधारित कार्यप्रणाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरल एप, बूथ डेटा प्रबंधन, सोशल मीडिया समन्वय एवं आईटी तंत्र के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाना भाजपा की प्राथमिकता है और इसके लिए आईटी आधारित संपर्क एवं संवाद व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बिकेश केशरी ने देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

मीडिया पैनलिस्ट संतोष दास ने मीडिया प्रबंधन विषय पर संगठनात्मक दृष्टिकोण एवं मीडिया समन्वय की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कार्य विस्तार विषय पर संगठन की मजबूती एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बढ़ाने पर बल दिया।

जिला संगठन सह प्रभारी पवन गर्ग ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर उद्बोधन देते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता बताई।

विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता इन वरिष्ठ नेताओं ने की

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, सुनील अग्रवाल एवं ठाकुर पुष्पोत्तम सिंह ने की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से श्रम एवं संनिर्माण बोर्ड अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, जशपुर नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुशीला साय, शंकर गुप्ता, आनंद शर्मा, आलोक सारथी, अजय शर्मा, संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, नटवर मूंदड़ा, संतोष सहाय, वरुण जैन, विजय आदित्य सिंह जूदेव, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, कपिल साय, राजकुमार सिंह, पिंकी गुप्ता, प्रियंका गिरी, रीना बरला, देवधन नायक, हदीस अंसारी, अंकित बंसल, संजय लोहिया, प्रतीक सिंह, सुदाम पांडा, राजकुमार गुप्ता, गणेश जैन, सुनील अग्रवाल, गेंदबिहारी सिंह, अनिल मित्तल, आरती सिंह, उमाशंकर भगत, अवध पाठक, दिलीप साहू, मुकेश सोनी, ममता कश्यप, अवधेश गुप्ता, विजय शर्मा, विनोद निकुंज, श्यामलाल भगत, नरेश यादव, गोपाल कश्यप, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, हरिश कुमार, पंकज जायसवाल, रोशन प्रताप, देवलाल भगत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सुशासन, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क के विभिन्न विषयों पर व्यापक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का समापन संगठन की मजबूती, कार्य विस्तार एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes