Saturday, May 2, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़गांजा जब्त करने पहुँची पुलिस की गाड़ी चुराकर फरार हुआ चोर, मोबाइल...

गांजा जब्त करने पहुँची पुलिस की गाड़ी चुराकर फरार हुआ चोर, मोबाइल लोकेशन से हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की ही बोलेरो गाड़ी एक शातिर चोर लेकर फरार हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन की मदद से कुछ ही देर में वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांजा रेड के दौरान पुलिस की गाड़ी ले उड़ा चोर

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना पुलिस को सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करी और बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर छापा मारने पहुंची। पुलिस टीम वाहन छोड़कर आसपास गांजे की तलाश में जुट गई। इसी दौरान हड़बड़ी में बोलेरो की चाबी गाड़ी में ही लगी रह गई, जिसका फायदा उठाकर एक शातिर चोर ने वारदात को अंजाम दे दिया।

छत से कूदकर गाड़ी लेकर हुआ फरार

बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश नामदेव अचानक एक मकान की छत से नीचे कूदा और सीधे पुलिस की बोलेरो में बैठकर मौके से फरार हो गया। जब तक पुलिस टीम वापस लौटी, तब तक गाड़ी गायब हो चुकी थी। पुलिस की गाड़ी जब मौके पर नहीं दिखी तो मौके पर हड़कंप मच गया।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज

घटना के बाद पुलिस को पता चला कि प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन गाड़ी में ही छूट गया है। पुलिस ने तुरंत मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और उसी दिशा में पीछा शुरू किया। उसके कुछ ही देर बाद राम मंदिर के पास से पुलिस ने बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया। इसके बाद आसपास सर्चिंग अभियान चलाकर आरोपी मुकेश नामदेव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से वाहन की चाबी भी बरामद हुई है।

गांजा पर कार्रवाई करने गई पुलिस के साथ हुआ यह अनोखा मामला अब पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes