Friday, June 12, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़Raipur जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन: अध्यक्ष चौरड़िया बोले—त्वरित...

Raipur जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन: अध्यक्ष चौरड़िया बोले—त्वरित न्याय में होगी अहम भूमिका

रायपुर. रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग के अतिरिक्त पीठ का आज अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा और न्याय की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारा सर्वोच्च उद्देश्य है. उन्होंने इस अतिरिक्त पीठ की स्थापना को उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया.

जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर की अतिरिक्त पीठ के अध्यक्ष का दायित्व प्रशांत कुंडु और सदस्य का दायित्व आनंद वर्गीस को सौंपा गया है. सोमवार से ही मामलों की सुनवाई आज से शुरू कर दी गई है. 

न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव, मंत्री दयालदास बघेल और विभागीय सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया. कहा कि यह अतिरिक्त पीठ उपभोक्ताओं को शीघ्र न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी. 

इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष डी. पी. शर्मा, सदस्यगण निरूपमा प्रधान और अनिल अग्निहोत्री उपस्थित रहे. साथ ही जिला अधिवक्ता संघ, रायपुर के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण शेखर अमीन, पी. के. पॉल, आर. के. भावनानी और राकेश पुरी भी समारोह में शामिल हुए. वहीं राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes