Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर विप्र विकास परिषद की कामकाजी...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर विप्र विकास परिषद की कामकाजी बैठक संपन्न


कोतबा । विप्र विकास परिषद (ब्राह्मण समाज) कोतबा की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संत शिरोमणि गहिरा गुरु स्वामी जी के पावन यज्ञशाला भवन, कोतबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

      बैठक के प्रारंभ में भगवान परशुराम जी के तैलचित्र पर धूप-दीप एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
    तत्पश्चात शोभायात्रा, पूजन कार्यक्रम, सामाजिक सहभागिता तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।

        बैठक में प्रमुख रूप से श्री योगेंद्र शर्मा, श्री विजय कुमार शर्मा, श्री केशर शर्मा, श्री पंकज शर्मा(पार्षद), श्री हीरा शर्मा, श्री जीनू शर्मा, श्री दीपक शर्मा, श्री कमल शर्मा, श्री सुनील शर्मा, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री पवन शर्मा सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे।

    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता:
विप्र विकास परिषद (ब्राह्मण समाज)
कोतबा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes