Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़सेंट्रल जेल से आरोपियों का दबंगई भरा रील वायरल—प्रशासन में हड़कंप, मुलाकात...

सेंट्रल जेल से आरोपियों का दबंगई भरा रील वायरल—प्रशासन में हड़कंप, मुलाकात पर रोक

बिलासपुर. बिलासपुर में मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का जेल से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपियों से मुलाकात करने आए साथियों ने रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है. वायरल रील (Viral Social Media Video) में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. मामले को लेकर अब जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जनपद उपाध्यक्ष पर की थी फायरिंग

CG Viral Reel

दरअसल, 5 माह पहले मस्तूरी के कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने फायरिंग की थी. घटना नितेश सिंह के निजी कार्यालय में हुई थी. जांच के साथ पुलिस ने मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फिलहाल सभी आरोपी बिलासपुर सेंट्रल जेल (Bilaspur Central Jail)में बंद हैं. लेकिन इसी बीच आरोपियों का एक रील सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जेल परिसर से बनाया गया है.

CG Viral Reel : बताया जा रहा है, मुलाकात करने आए साथियों ने मुलाकात कक्ष के बाहर से रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है. बड़ी बात ये है कि, रील में आरोपियों को दबंग और डॉन की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि, रील के वायरल होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है. जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं. जेल प्रशासन ने वायरल रील पर संज्ञान लेते हुए तत्काल आरोपियों के मुलाकात पर रोक लगा दी है, साथ ही मुलाकात कक्ष के स्टाफ को भी हटा दिया है.

जेल अधीक्षक ने मामले में रील बनाने और वायरल करने वालों पर FIR और मुलाकात करने आने वाले लोगों का मेटल डिटेक्टर से जांच करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि, पहले भी सेंट्रल जेल में गैंगवॉर, नशाखोरी, कमीशनखोरी जैसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में वायरल रील ने एक बार फिर जेल की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes