Friday, April 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा। स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए घायलों को रायपुर रेफर किया गया। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू की। यह घटना बीती रात उरगा थाना के तरदा भारतमाला मार्ग पर हुई।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर तीन लोग सवार थे, जो रायपुर के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। तरदा के पास स्कॉर्पियो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में 27 बर्षीय अरुण कुमार यादव की मौत हो गई, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का रहने वाला था। वहीं घायल 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव रायपुर निवासी और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू सेमरा धमतरी निवासी बताया जा रहा है। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया।

दो साल से रायपुर में काम कर रहा था मृतक

बताया जा रहा है कि रायपुर के निजी कंपनी का काम कोरबा में भी चलता है, जहां दो डंपर वाहन को रायपुर से कोरबा शिफ्ट किया जा रहा था। रायपुर से कोरबा आते समय यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण कुमार यादव पिछले दो सालों से रायपुर के निजी कंपनी में काम करते आ रहा है और छुट्टी के दौरान अपने गृहग्राम जाया करता था। मृतक अरुण कुमार की शादी को 3 साल ही हुए हैं और एक छोटा बच्चा भी है।

झारखंड से कोरबा के लिए निकले परिजन

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन देर रात ही झारखंड से कोरबा के लिए निकल गए हैं, जहां कोरबा पहुंचते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों काे अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes