Friday, April 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा, परिवार की शादी में फोटो खींचने वाला...

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा, परिवार की शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला मुख्य आरोपी, साथी संग वारदात को दिया था अंजाम…

जांजगीर-चांपा। खपरी डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया है. गांव के ही दो नशेड़ियों ने होली का मुखौटा पहनकर वृद्ध साहू दंपती की हत्या की थी. आरोपियों को भागने में दो लोगों ने मदद की थी. मामले में पुलिस ने थाना मूलमुला के गुन्डा बदमाश सहित 4 आरोपी ग़िरफ़्तार करने में कामयाबी पाई है.

पुलिस के बताए अनुसार, घटना के तीन दिन पहले मृतक छतराम साहू के घर हुई शादी थी, जिसमें हत्या के मुख्य आरोपी फोटोग्राफर गजेंद्र पाल ने फोटोग्राफी की थी. साहू दंपती की हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने घटनास्थल पर मिले खून सने पैर के निशान से परिजनों को भी जाँच के दायरे में लिया था. इसके साथ आस-पास के क्षेत्रों के 50 निगरानी बदमाशों की सूची बनाई थी.

पिता और बेटे ने मुख्य आरोपी को भागने में मदद

घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपी गजेंद्र पाल के हाथ में चोट लगी थी, वहीं गजेंद्र पाल के पिता और उसका बेटा आरोपी को भागने में सहयोग किए थे. घटना के दौरान प्रयुक्त होली के मुखौटे का बाल आरोपियों के पास मिले सोने के चैन से मिला. मामले में मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल के साथ उसके सहयोगी सुरेन्द्र यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को चब्त किया है.

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes